कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में तीन नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इसमें झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत का इलाका शामिल है। इधर, नगर निकाय चुनाव के दौरान लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी हथियार को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है है। जिला प्रशासन की ओर से लाइसेंसी हथियार के सत्यापन के लिए रविवार अंतिम दिन निर्धारित किया गया है। इधर, अवैध हथियार रखनेवालों पर भी पुलिस गुप्त तरीके से नजर रख रही है। कोडरमा जिले में करीब 300 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है। ऐसे में निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर प्रशासन की ओर से खास कदम उठाए गए हैं। चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार को लेकर पुलिस ने सत्यापन शुरू किया है। इस दौरान करीब एक सौ लोगों ने ही हथियार जमा किए हैं। इसके अलावा जिले के वैसे प्रखंड भी...