कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में निजी स्कूलों के बच्चों का अपार आईडी बनाने में सुस्ती बरती जा रही है। अभी तक निजी स्कूलों की ओर से सिर्फ 40 फीसदी बच्चों का ही अपार आई बनाया गया है। निजी स्कूलों के 60 फीसदी बच्चे अभी भी अपार आईडी से वंचित हैं। विभाग की ओर से जिले के निजी स्कूलों को अपार आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निजी स्कूलों के शत-प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने की अंतिम डेडलाइन 30 जून तय की गई है。 यह भी पढ़ें- बिस्फी के 177 विद्यालयों में स्टूडेंट्स प्रोगेसन कार्य ठपअपार आईडी बनाने की स्थिति जिले में पहली से बारहवीं तक के एक लाख 81 हजार आठ सौ 56 बच्चों का अपार आईडी बनाया जाना है। जिसमें 88 हजार सात सौ 79 से अधिक बच्चों का अपार आईडी बन चुका है। अपार आईडी बनाने में सरकारी स्कूलों की स्थिति तो क...