कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस मामले में कोडरमा जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि आगामी 15 जनवरी से ही जिले के तमाम स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो उसका संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधा...