कोडरमा, मई 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम जिले के शहरी क्षेत्र के पंपों से सामान्य रूप से डीजल और पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाके के कुछ पंप डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण सूखे पड़े हैं। कोडरमा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छाबड़ा के अनुसार, प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में संचालित पंपों पर डीजल और पेट्रोल का अभाव है। यही कारण है कि फिलहाल कई पंप बंद हो चुके हैं। फिलहाल वाहन चालकों को दो से तीन हजार रुपये तक का डीजल दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य रूप से जरूरत के अनुसार, डीजल की आपूर्ति का आदेश प्रशासन की ओर से दिया गया था, उसका पालन कराया जा रहा है। फिलहाल कोडरमा जिले में विभिन्न कंपनियों के 54 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें करीब 20 ग्रामीण क्षेत्र में आतें हैं। यह भी पढ़े...