कोडरमा जिले के अंचलों में म्यूटेशन के सैकड़ों मामले लंबित
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के विभिन्न अंचलों में म्यूटेशन के सैकड़ों मामले आज भी लंबित है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेश का भी अंचल कार्यालयों में जमे बाबुओं पर असर नहीं हो रहा है। दूसरी ओर, म्यूटेशन नहीं होने से जिले के हजारों लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक म्यूटेशन मामले सदर अंचल में हैं। अन्य अंचलों में 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी म्यूटेशन के मामलों को निष्पादित नहीं किया जा सका है। दूसरी ओर, आवेदकों का कहना है कि म्यूटेशन प्रक्रिया में अंचल के अधिकारी और कर्मी जानकर देर करते हैं। इसके पीछे उनका अपना स्वार्थ होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.