कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में कोडरमा जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया की छात्रा सुश्री वंदना कुमारी ने कला संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जयनगर की छात्रा सुश्री सोनाली कुमारी ने कला संकाय में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया। चन्द्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में कला संकाय का परिणाम 94.54 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय का परिणाम 88.88 प्रतिशत रहा। यह भी पढ़ें- जिला स्कूल के विद्यार्थ...