कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी ने एक मई को कोडरमा रेलवे जंक्शन का जायजा लिया। साथ ही साथ धनबाद रेलमंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अमित कुमार यादव तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान कोडरमा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई रोड निकालने का प्रस्ताव दिया गया है।

यात्रियों की सुविधाओं पर चर्चा डीआरएम समेत रेल अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इसके लिए साइट निरीक्षण किया। इस संबंध में बताया गया कि बाईपास से एक सीधी सड़क कोडरमा रेलवे जंक्शन तक निकालने की योजना है। इससे यात्रियों को शहर की भीड़ से राहत मिलेगी। यात्री काफी कम दूरी तय कर स्टेशन से बाईपास और बाईपास से स्टेशन पहुंच सकेंगे।

रेलवे संबंधी मुद्दों पर बैठक इसके अलावा ब...