कोडरमा जंक्शन पर स्कैनर मशीन लगाना अनिवार्य: आईजी
कोडरमा, सितम्बर 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने शुक्रवार को कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, आरपीएफ पोस्ट, निर्माणाधीन आरपीएफ बैरक और नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कोडरमा आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद समेत जवानों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया।
सुरक्षा उपायों पर जोर आईजी ने कहा कि कोडरमा जंक्शन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कैनर मशीन लगाना जरूरी है। इससे स्टेशन और ट्रेनों में शराब, गांजा समेत अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। कहा कि कोडरमा आरपीएफ द्वारा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.