कोडरमा जंक्शन के पार्किंग एरिया में लगी आग, हादसा टला
कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन के पार्किंग में गुरुवार की सुबह 3:00 बजे भीषण आग लग गई। कचरे में लगी आग देखते-देखते ऊंची ऊंची लपटों में तब्दील हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी सबसे पहले वार्ड नंबर 26 के वार्ड पार्षद मनीष चौधरी को हुई, जो रात में किसी को बस चढ़ाने आए हुए थे। उन्होंने देखा तो तत्काल पहले स्वयं और लोगों के मदद से उसमें पानी मार के आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया तो तत्काल उन्होंने स्टेशन प्रबंधक, फायर ब्रिगेड को फोन कर मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कचरे के ढेर में आग लगने से मची अफरातफरी मामले की जानकारी होते ही स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार,आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद समेत अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। समय रहते फायर ब्रिगेड भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.