कोडरमा घाटी में सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, लगा रहा जाम
कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में गिट्टी लदे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे गिट्टी लदे ट्रक के चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। मृतक चालक की पहचान नवादा पथरा इंग्लिश गांव (बिहार) निवासी 43 वर्षीय साधु यादव पिता स्व. लखन यादव तथा उपचालक की पहचान 24 वर्षीय छोटू कुमार पिता कारु यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल के समीप मौजूद एक होटल के संचालक अमरदीप गिरी ने बताया कि वे अपने होटल में बैठे हुए थे और वहां खाना खाने आए ग्राहकों की सेवा में लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी में सड़क दुर्घटना में चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.