कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में गिट्टी लदे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें गिट्टी लदे ट्रक के चालक और उप चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। मृतक चालक की पहचान नवादा पथरा इंग्लिश गांव (बिहार) निवासी 43 वर्षीय साधु यादव (पिता स्व. लखन यादव) व उप चालक की पहचान 24 वर्षीय छोटू कुमार (पिता कारु यादव) के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल के समीप मौजूद एक होटल के संचालक अमरदीप गिरी ने बताया कि वे अपने होटल में बैठे हुए थे और वहां खाना खाने आए ग्राहकों की सेवा में लगे हुए थे। इसी दौरान रात ...