कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी में एक बार फिर सड़क सुरक्षा अभियान की पोल खुली है। परिवहन विभाग की लापरवाही से तेज रफ्तार और तीखे मोड़ का खतरनाक मेल सामने आया, जब लोहा लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। शनिवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी स्थित नौवांमाइल के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, लोहा का एंगल लोड कर ट्रक बिहार की ओर जा रहा था। घाटी के तीखे मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। पलटते ही ट्रक में लोड भारी लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।घटना के वक्त ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे के बाद एक व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.