कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जमसोती नाला के समीप एक रिफाइन (खाद्य तेल) से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रिफाइन लोड कर ट्रक बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा रिफाइन का सामान सड़क पर बिखर गया। बताया जाता है कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह और खलासी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे रिफाइन को अपने कब्जे में लिया।...