कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे जंगल में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नही हो सकी है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस इस मामले में शामिल लोगों को खोजने में फिलहाल नाकाम है क्योंकि अभी तक अज्ञात महिला की पहचान हीं नही हो सकी है। हलांकि इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि पूरे झारखंड में महिला की पहचान के लिए संपर्क किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड के अलावे बिहार से सटे जिले के भी थानों में संपर्क किया जा रहा है। महिला की पहचान के लिए इस्तेहार भी निकाला जा रहा है, ताकि कहीं से भी सुराग मिल सके। फिलहाल शव को अभी तक सुरक्षित रखा गया है। बता दें कि इन दिनों कोडरमा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके म...