कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के बंदरचुंआं के समीप शनिवार को फ्रिज और वाशिंग मशीन से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान संजीव कुमार 34 साल, पिता स्वर्गीय कृष्णनंदन सिंह, मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह चेन्नई से फ्रिज और वाशिंग मशीन लोड कर पटना जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में एक वाहन को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित हो गया और करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद पीसीआर टीम की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक फंसा घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके...