कोडरमा, दिसम्बर 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी एक बार फिर सड़क दुर्घटना का गवाह बनी है। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप रविवार की शाम हजारीबाग से पटना जा रहा इंगोट (लोहा) लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक को हल्की-फुलकी चोटें आई हैं, जबकि ट्रेलर पर लदा लोहा सड़क पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक लोकेश कुमार, ग्राम इटखोरी (चतरा) हजारीबाग से लोहा लोड कर पटना की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के पास पहुंचा, अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। घाटी के ढलान और मोड़ों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रेलर पर लदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.