कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक बिहार के सीवान जिले का निवासी है। चालक ने बताया कि वह कोलकाता से शकरकंद लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान घाटी में सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में उसने ट्रक को किनारे करने की कोशिश की, तभी अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक काम नहीं करने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मेघातरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.