कोडरमा घाटी में पलटा केमिकल लदा टैंकर, एक घंटा परिचालन बाधित
कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग की कोडरमा घाटी के मेघातरी नौवांमाइल के समीप शुक्रवार की दोपहर केमिकल लदा एक टैंकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। टैंकर चालक कहां से कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया गया कि कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित नौवांमाइल के समीप नियंत्रण बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गया। इसके कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे टैंकर को किसी प्रकार से सड़क के किनारे किया ताकि परिचालन शुरू हो सके। इधर, टैंकर के पूरी तरह से नहीं हटने के कारण आवागमन धीरे-धीरे जारी है। टैंकर के वहां से हटने के पश्चात ही परिचालन सुचारू रूप से हो पाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.