कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर स्थित नौवांमाइल के पास रविवार की सुबह भी दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कोयला लदा एक ट्रक रामगढ़ से कोडरमा घाटी होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। उसके पीछे-पीछे प्लाई लदा एक अन्य ट्रक बिहार की ओर ही जा रहा था। इसी दौरान घाटी के नौवांमाइल के पास ढलान पर प्लाई लदे ट्रक के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन तेज ढलान के कारण ब्रेक नहीं लग सका और ट्रक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे कोयला लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि कोयला लदा ट्रक सड़क के किनारे पलट गया, जबकि प्लाई लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.