कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सड़क सुरक्षा अभियान का नाम मात्र भी असर नहीं है। यही वजह है कि यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। शनिवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप तेज रफ्तार दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समय रहते कारों के एयरबैग खुल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और सवार लोगों की जान बच गई। दुर्घटना में अखिलेश सिंह (पिता- जवाहर सिंह, निवासी जमशेदपुर), आशुतोष रंजन (पिता- डीके सहाय, निवासी रांची) और रोहित किशोर (पिता- ब्रजकिशोर, निवासी पटना, बिहार) घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.