कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो को मामूली चोटें आईं, जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक कार धनबाद से बिहार के राजगीर जा रही थी, जबकि दूसरी कार पटना से कोडरमा होते हुए विष्णुगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान घाटी में एक ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में धनबाद बारामुड़ी निवासी 57 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता- हरिनंदन रावत), 23 वर्षीय निकिता कुमारी (पिता- महेश कुमार), 50 वर्षीय समुद्री देवी (पति- नंदलाल प्रसाद) तथा चालक कन्हैया सिंह घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सागर कुमार गि...