कोडरमा, अप्रैल 20 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित लठबहिया के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना से दाल लोड कर कोलकाता जा रही एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अनिल राय ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने बताया कि वह पटना (बिहार) से दाल लेकर कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान लठबहिया के पास अचानक ट्रक का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और आग तेजी से केबिन तक फैल गई। चालक ने आशंका जताई है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पह...