कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी के मेघातरी में सोमवार की रात दूध भरे एक टैंकर और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर के उपचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के झंडो गांव निवासी सिंटू सिंह (पिता- श्याम सिंह) के रूप में हुई है। घायल चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

जानकारी जानकारी के अनुसार, दूध से लदा टैंकर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। मेघातरी घाटी में आगे चल रहे एक ट्रेलर में टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उपचालक केबिन में फंस गए।

घटनास्थल पर स्थिति घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के...