कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में परिवहन विभाग की लापरवाही से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। ताजा मामला कोडरमा के तारा घाटी में बुधवार देर रात का है। यहां बोकारो से गैस लेकर पटना जा रहे एक टैंकर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गैस टैंकर का चालक घायल हो गया। घटना घाटी के एकांत स्थान पर होने के कारण तत्काल सहायता मिलना मुश्किल था। लेकिन मेघातरी निवासी सागर कुमार गिरी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि सागर गिरी हमेशा घाटी में होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे रहते हैं और प्रशासनिक व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.