कोडरमा घाटी में एसयूवी और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, तीन घायल
कोडरमा, अगस्त 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के समीप रविवार को एसयूवी कार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी सवार मनोज साव (40), लक्ष्मी देवी (35) और 13 वर्षीय संजू कुमारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा के जानपुर गांव से कुछ लोग एसयूवी से बिहार के नवादा जिले के कौआकोल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नौवांमाइल के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एसयूवी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी क्रम में ट्रेलर ने एसयूवी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं, टक्कर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.