कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को इथेनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ इथेनॉल भरा होने के कारण उससे रिसाव शुरू हो गया, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस वहां पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर घाटी के दोनों ओर वाहनों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने पानी का छिड़काव कर रिसाव पर काफी हद तक काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मालवाहक वाहनों के अलावा यात्री बसें और निजी वाहन भी जाम में फंसे रहे। वर्तमान में शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.