कोडरमा घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग गंभीर रूप से घायल,
कोडरमा, अगस्त 21 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर पर सवार बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार (24 वर्ष) और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर छड़ लोड कर दुर्गापुर से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंदरचुवां के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रेलर के अगले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.