कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे द्वारा ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर एवं अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विकसित 'कवच' प्रणाली का परीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोडरमा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह स्टेशन के बीच 'कवच' का सफल ट्रायल किया गया। यह परीक्षण दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण का ट्रायल सुबह 9:00 बजे विशेषज्ञों की निगरानी में शुरू हुआ, जो 11:30 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद गोमो से कोडरमा के बीच ट्रायल किया गया, जो दोपहर 1:00 बजे कोडरमा पहुंचकर पूरा हुआ।वहीं दूसरे चरण का परीक्षण दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6:00 बजे तक जारी रहा। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कुल 93 किलोमीटर के रेलखंड पर 'कवच' प्रणाली का परीक्षण किया गया।रेल अधिकारियों ने बताया कि कोडरमा तक घाट क्षेत्र में पहले ही 'कवच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.