कोडरमा-गयाजी रेलखंड के बंधुआ स्टेशन पर सिग्नल फेल, राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित
कोडरमा, अगस्त 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-गयाजी रेलखंड के बंधुआ स्टेशन पर गुरुवार की सुबह सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान डाउन लाइन की दो राजधानी एक्सप्रेस तथा अप लाइन की एक राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:15 बजे बंधुआ स्टेशन का ऑटोमेटिक सिग्नल और होम सिग्नल अचानक फेल हो गया।
तकनीकी खराबी के कारण इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का परिचालन पेपर अथॉरिटी (कागजी अनुमति) के आधार पर कराया गया। सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों की गति भी काफी कम कर दी गई। सामान्यतः 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को इस दौरान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्टेशन पार कराया गया। तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.