कोडरमा, मार्च 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पिपचो पंचायत सचिवालय मंदिर के समीप जयनगर-कोवाड़ रोड के किनारे नाली निर्माण हो रहा है। मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का भी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले को लेकर एससी-एसटी के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने उपायुक्त ऋतुराज और उप विकास आयुक्त रवि जैन से इसपर संज्ञान लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.