कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा कोर्ट गेट के बाहर सोमवार को गवाही देने पहुंचे एक व्यक्ति की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में जयनगर थाना क्षेत्र के परसाटोला निवासी महेंद्र यादव (पिता-पूना यादव) ने कोडरमा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि सोमवार को वह एक मामले में गवाही देने के लिए कोडरमा कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कोर्ट गेट के बाहर खड़ी कर दी और न्यायालय के अंदर चले गए। अपराह्न करीब दो बजे जब वे लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। महेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।मामले को लेकर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.