कोडरमा, अक्टूबर 11 -- कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार की देर रात उन्हें चंदवारा में झील रेस्टोरेंट के पास संचालित उनके निजी क्लीनिक से हिरासत में लिया। फिलहाल उन्हें चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम ओपी में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड की रहने वाली बताई जाती है। करीब दो साल पहले वह अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर उसे अपने झांसे में लेकर यौन शोषण करने का आरोप है। आरोप है कि करीब दो साल से उसका यौन शोषण किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- झारखंड में आ गई ठंड? एक हफ्ते में 6 डिग्री तक गिरा तापमान; IMD ने क्या बतायाअधिकारियों को दी गई घटना की...