कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले से लगातार शराब की तस्करी जारी है, मगर यहां के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती अगर लगती भी है तो संबंधित अधिकारी जांच की जहमत नहीं उठाते। दूसरी ओर, बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही शराब जब्त हो जाती है और तस्कर गिरफ्तार भी हो जाते हैं। ताजा मामला कोडरमा की सीमा से लगे गोविंदपुर के दर्शन नाला चेकपोस्ट का है। यहां मंगलवार की शाम जांच के दौरान ट्रक में चोकर की बोरियों के नीचे छुपाकर लायी जा रही 152 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 1335 लीटर आंकी गयी है। गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के अंबा गांव के वार्ड नंबर-04 के शिवम कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गयी है। वह अजय सिंह का बेटा बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.