कोडरमा के विल्सन पॉल बने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कबड्डी टीम के कप्तान
कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रहे प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए कोडरमा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विल्सन पॉल का चयन हुआ है। विल्सन के लिए यह उपलब्धि दोहरी खुशी लेकर आई है, जब उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड कबड्डी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। बता दें कि यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित की जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों से जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जहां विल्सन पॉल के नेतृत्व में झारखंड की टीम पदक के लिए चुनौती पेश करेगी। विल्सन पॉल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोडरमा जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों का मानना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.