कोडरमा, अप्रैल 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के इंदरवा गांव स्थित लुकैया जंगल में सोमवार देर रात हाथियों के झुंड ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान चारो हांसदा की 32 वर्षीय पत्नी शांति टुडू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शांति टुडू माइका चुनने के लिए लुकैया जंगल गई थीं। अन्य मजदूरों की तरह वह भी जंगल में झोपड़ी बनाकर रहती थीं। सोमवार शाम को खदान से लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और झोपड़ी में सो गईं। इसी दौरान देर रात हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और मजदूरों की झोपड़ियों को तोड़ते हुए उत्पात मचाने लगा। इस दौरान हाथियों ने शांति टुडू को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और नयनपुर गांव के लोग इंदरवा पहुंचे और शव को लोकाय पंचायत के नयनपुर गांव लाकर अंतिम संस्का...