गिरडीह, अप्रैल 22 -- तिसरी, प्रतिनिधि। कोडरमा जिला के इंदरवा गांव के लुकैया जंगल में सोमवार रात हाथियों ने तिसरी प्रखंड के नयनपुर गांव निवासी चारो हांसदा की 32 वर्षीय पत्नी शांति टुडू को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण शांति टुडू गांव के अन्य महिला, पुरुष मजदूरों के साथ एक माह पहले ही माइका कोड़ने व चुनने के लिए कोडरमा जिला के इंदरवा गांव के लुकैया जंगल गई थी। जहां पर वह अन्य मजदूरों की तरह जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रात गुजारती थी और दिन में कोडरमा जिला के तथाकथित लोगों द्वारा संचालित अवैध माइका खदान में माइका कोड़ने और चुनने का काम करती थी। यह भी पढ़ें- कोडरमा के लुकैया जंगल में हाथियों ने फिर ली महिला की जान, विभाग बेखबर शांति टुडू अन्य दिनों की तरह सोमवार शाम क...