कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के रास्ते रांची से शराब लेकर बिहार जा रही महिला दोनों राज्य की सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर गिरफ्तार की गई। जानकारी के अनुसार, महिला एक यात्री बस से शराब लेकर रांची से कोडरमा के रास्ते बिहार जा रही थी। गिरफ्तार महिला की पहचान रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी डोमन मुंडा की पत्नी विनीता मुंडा के रूप में हुई है। उसके पास से 10 बोतल शराब और 05 केन बियर बरामद किए गए हैं। कोडरमा की ओर से जानेवाली सभी वाहनों की जांच के दौरान रांची से बिहार जानेवाली एक यात्री बस की जांच की गई। यह भी पढ़ें- पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार बस में सवार एक महिला के पास संदिग्ध रूप से रखा एक बैग था। जांच के दौरान बैग से शराब और बियर बरामद की गई। तत्काल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला ने प...