कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में फिलहाल ब्लड बैंक काम नहीं कर रहा है। यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू है। फिलहाल यहां 20 यूनिट ब्लड स्टोर है। यहां रक्तदान से जो ब्लड आता है उसे हजारीबाग भेजा जाता है। हजारीबाग उसकी जांच कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कोडरमा को भेजता है। फिलहाल जिले में अभी तक खून की कमी के मामले सामने नहीं आए हैं। गर्मी बढ़ने के बाद रक्त की आपूर्ति थोड़ी कम हो जाती है। उक्त जानकारी सदर अस्पताल कोडरमा के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार की ओर से दी गई है। मालूम हो कि कोडरमा के ब्लड बैंक में रिप्लेसमेंट सिस्टम बंद होने के बाद खून की किल्लत हुई है। कोडरमा के ब्लड बैंक को ब्लड स्टोरेज यूनिट में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में यहां के कर्मियों को इसके मैनेजमेंट में थोड़ी परेशानी आ रही है। गर्मी में खून की कमी का मुख्य कारण ...