कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण खाड़ी देशों में भारत से प्याज की सप्लाई बाधित हो गई है, इससे देश के भीतर ही प्याज की उपलब्धता बढ़ गई है। इसका सीधा असर कोडरमा की थोक और खुदरा मंडियों पर देखने को मिल रहा है।कोडरमा और झुमरीतिलैया के सब्जी मंडी में इन दिनों महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से प्याज की भारी आवक हो रही है। नासिक की गुलाबी और बंगाल की कत्थई प्याज से बाजार भरा हुआ है। प्रतिदिन 50 टन से अधिक प्याज मंडी में पहुंच रही है। आवक अधिक होने के कारण कीमतों में गिरावट आई है। थोक बाजार में नासिक की प्याज 16 से 17 रुपए प्रति किलो और बंगाल की प्याज 10 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं खुदरा बाजार में नासिक की प्याज 20 से 25 रुपए और बंगाल की 15 से 20 रुपए प्रति किलो मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.