कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड जूडो संघ का चुनाव रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय जूडो महासंघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में बिहार से राम उदय सिंह एवं सूर्य देव त्यागी शामिल हुए। वहीं, झारखंड ओलंपिक संघ के ऑब्जर्वर के रूप में राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। राज्य के 20 जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव इस चुनाव में शामिल हुए। सर्वसम्मति से झारखंड जूडो संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में केएन. त्रिपाठी (पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार) को अध्यक्ष, परीक्षित तिवारी को महासचिव तथा अंशुमन राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कोडरमा के प्रिंस मिश्रा सहित पप्पू कुमार, नंद गोपाल त्रिपाठी, शशि पांडे और वीरेंद्र कुमार वर्मा चुने गए। सहसचिव के रूप में राजीव कुमार सिंह, चंदन साहनी, अनीश राय, ...