कोडरमा के प्रथम एनआईएस ताइक्वांडो कोच बने प्रवीण जोशी
कोडरमा, अगस्त 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला निवासी प्रवीण जोशी ने एनआईएस(नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ) ताइक्वांडो कोच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर जिले के प्रथम एनआईएस ताइक्वांडो कोच बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ समेत देश व राज्य के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं। कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सह कोडरमा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि प्रवीण जोशी पिछले 20 वर्षों से उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि पूरे कोडरमा जिले के ताइक्वांडो परिवार के लिए गर्व का विषय है।
प्रशिक्षण की सफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.