कोडरमा के डिग्री कॉलेजों की संबद्धता बचाने की मुहिम को कांग्रेस का समर्थन
कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे. कॉलेज सहित कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में चल रहे आंदोलन को कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला है। शनिवार को जे.जे. कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित कांके आवास पर कांके विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने किया। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती और सह सचिव मो. अली शाद भी उपस्थित रहे। इस पर विधायक सुरेश बैठा ने चिंता जताते हुए आश्वासन दिया कि वे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शून्यकाल के दौरान इस जनहित और छात्रहित के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.