कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा। वन विभाग ने क्षेत्र में एक अकेले जंगली हाथी की लगातार गतिविधि को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और जंगल या उससे सटे इलाकों में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से वन विभाग हाथियों को कोडरमा जंगल क्षेत्र की ओर मोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विभाग के अनुसार अकेला हाथी काफी आक्रामक और खतरनाक माना जाता है। अपने सामने आने वाले छोटे जीव-जन्तुओं या इंसानों पर भी वह हमला कर सकता है। यह भी पढ़ें- गोविन्दपुर : एक माह से हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...