कोडरमा के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक
कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के खिलाड़ियों ने लातेहार में आयोजित सातवीं शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। 25 से 28 जून तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोडरमा से 24 खिलाड़ियों, दो कोच, एक मैनेजर और एक टेक्निकल ऑफिशियल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें नौ खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में पदक हासिल किए, जबकि 15 खिलाड़ी फाइनल राउंड तक पहुंचे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आकाश सेठ ने टीम कप्तान एवं मुख्य प्रशिक्षक ईशा कुमारी, बालक वर्ग के कोच उमेश कुमार विश्वकर्मा तथा मैनेजर राखी कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। यह भी पढ़ें- नेशनल योगासन में गुनिका, दिव्यांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.