कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग की सूची में शामिल कर लिया गया है। वर्षों से यह मामला लंबित था। केसरिया कलाकंद को जीआई टैग मिलने से न केवल कोडरमा बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि राज्य की किसी भी मिठाई को अब तक जीआई टैग प्राप्त नहीं हुआ था। इसमें केसरिया कलाकंद पहली मिठाई है। जीआई टैग मिलने से केसरिया कलाकंद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। इसके साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता और ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि पहचान बढ़ने से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे उत्पादन का दायरा विस्तारित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। दूध उत्पादन, मिठाई निर्माण, पैकेजिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों को भ...