कोडरमा, अप्रैल 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता तेज धूप के कारण रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। रविवार को पहली बार अधिकतम 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। दो दिन उमस वाली गर्मी के बाद एक बार फिर गर्म पछुआ सताने लगी है। मौसम का तेवर काफी तल्ख होता जा रहा है। रविवार की सुबह से तीखी धूप निकली जो दिनभर बनी रही। कोडरमा का मौसम ड्राई हो गया है। नमी की मात्रा घटकर 30 फीसदी तक आ गयी है। इस कारण रविवार को गर्म हवा ने काफी परेशान किया। आशंका जतायी जा रही है कि अगले दो-तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- पलामू का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, डॉक्टर ने कहा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उसके पार चल जाने का अनुमान है। बादल या बारिश की संभावना नहीं है।जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराबतीन-चार दिनों से कोडरमा जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.