कोडरमा, अप्रैल 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले का बुधवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पारा चढ़ने और गर्म हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्कूल से आनेवाले बच्चे सबसे अधिक परेशान रहे। कोडरमा जिले में एक दिन बाद यानी 17 अप्रैल से हिट वेव चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए 17 और 18 अप्रैल को जिले में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पांच दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 18 को हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने कहा कि आगामी हिट वेव का प्रकोप कोडरमा समेत अन्य जिलों में रहने की संभावना है। इस दौरान कोडरमा का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.