कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए फाइनल ट्रायल रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला कबड्डी संघ से जुड़े संदीप सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीएच हाई स्कूल मैदान में होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एड्डी बंगला रोड स्थित मीटिंग हॉल में ऑक्शन को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ऑक्शन के दौरान अपनी बात रखने और प्रक्रिया को समझने की जानकारी दी जाएगी। आयोजन में टीम कोच, टीम मैनेजर, टीम कप्तान, टीम मालिक, आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहेंगे। बताया गया कि कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन 8, 9 और 10 अप्रैल को रॉयल्स सेलिब्रेशन, झुमरी तिलैया में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.