जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। लीग में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के 12 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टीमों के लिए किया गया है।चयनित खिलाड़ियों में जमशेदपुर से राजा रणवीर, रौशन कुमार, रोहित कुमार, विनय कुमार, सोनू कुमार, विशु राज, दीया सिंह और अंकिता कुमारी शामिल हैं। वहीं घाटशिला से सुमन महतो, लक्ष्मी मंडी, बिनीता मुर्मू और प्रियंका कुमारी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में कुल आठ पुरुष और चार महिला टीमें भाग ले रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.