कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने शनिवार को नवलशाही एवं मरकच्चो थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की और लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने वारंट एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित मामलों और पुलिस कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.